बस्ती ,परशुरामपुर क्षेत्र के कुंवरापुर गांव में बुधवार रात करीब एक बजे डेढ़ दर्जन दबंगों ने विपक्षी के घर पर धावा बोल दिया। ईंट-पत्थर चलाने के साथ ही चैनल तोड़कर घर में घुस गए और तोड़फोड़ की गई। हमले से भयभीत परिजनों ने भागकर जान बचाई। पुलिस की गाड़ी आते देख दबंग अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकले। आरोपियों के घरवाले भी घर में ताला लगा खिसक लिए।" alt="" aria-hidden="true" />
जिन्हे देर रात तक पुलिस ढूंढती रही। गृहस्वामी जगदीश सिंह ने भूमि विवाद को घटना के पीछे वजह बताया है। पुलिस को रघुनाथ सिंह, ललन सिंह, श्रीचंद, मिंटू सिंह सहित 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है जिसमें एक लाख 70 हजार रुपये नकदी, सोने की चेन आदि लूटने का आरोप लगाया गया है। पुलिस छानबीन कर रही है।
जगदीश सिंह ने बताया कि वह सिद्धार्थनगर में पुल निर्माण में सुपरवाइजर का काम करते हैं। उनके घर के मुख्य रास्ते में विपक्षी रघुनाथ सिंह के घरवालों ने अपने घर की नाली का पानी खोल दिया था जिससे कीचड़ में आने जाने से मुश्किल हो रही थी। दो दिन पूर्व जलभराव वाले स्थान पर एक ट्रॉली मिट्टी गिरवा दी जिससे विपक्षी मारने पीटने और जान से मार डालने की धमकी दे रहे थे।
उन्होंने बताया कि बुधवार की रात एक बजे घर में घुसकर मेरे भाई विनोद सिंह, अंकुर और बहन उर्मिला को मारा पीटा गया और नकदी, सोने की चेन आदि लूट ले गए। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।